2025 Hero Destini 125 स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें इसके फीचर्स और कीमत

2025 Hero Destini 125: हीरो मोटर्स कंपनी ने हीरो डेस्टिनी स्कूटर को नई अपडेटेड फीचर्स और डिजाइन में पेश किया है। हीरो का यह स्कूटर 125 सीसी इंजन के साथ आता है। इस स्कूटर में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिलने वाले है। वहीं यह हीरो डेस्टिनी स्कूटर 59 किलोमीटर का माइलेज को देता है। हम आपको इस आर्टिकल में आपको हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर के फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी देने वाले है।

2025 Hero Destini 125 स्कूटर का इंजन

नई अपडेटेड हीरो की डेस्टिनी स्कूटर में आपको 125 CC का दमदार इंजन मिलता हैं। यह इंजन सिंगल सिलेंडर के साथ आता है। इस इंजन में आपको 9BHP का पावर के साथ इंजन 10.4NM का पीक टॉर्क को जनरेट करता है। यह इंजन सीवीटी के साथ काम करता है।

2025 Hero Destini 125 स्कूटर का माइलेज

नई अपडेटेड हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर में आपको काफी अच्छा माइलेज देखने को मिलता हैं। इस स्कूटर में आपको एक लीटर पेट्रोल पर 59 किलोमीटर का माइलेज देखने को मिलता है। इसमें आपको i3S आइडल स्टॉप और स्टार्ट का सिस्टम भी मिलता है, जिसके कारण यह स्कूटर आपको काफी अच्छा माइलेज को प्रदान करता है।

2025 Hero Destini 125 स्कूटर का डिजाइन

हीरो डेस्टिनी 125 में आपको कर्वी डिजाइन देखने को मिलता है। इस स्कूटर में आपको नई डेस्टिनी में कॉपर टोन्ड क्रोम एलिमेंट्स के साथ नियो रेट्रो डिजाइन भी देखने को मिलता है। डेस्टिनी स्कूटर में आपको इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक एलईडी हेडलाइट भी देखने को मिलती है। इसमें आपको टेल सेक्शन का भी लुक मिलता हैं। स्लीक लुक के साथ आपको डायमंड कट अलॉय व्हील्स और सिग्नेचर H शेप्ड LED टेल लैंप्स भी मिलती है।

2025 Hero Destini 125 स्कूटर का कलर

नई हीरो डेस्टिनी में आपको 3 कलर ऑप्शन में आप इस स्कूटर को खरीद सकते हैं। जिसमें आपको इटरनल व्हाइट, रीगल ब्लैक और ग्रूवी रेड कलर ऑप्शन मिलते है। वहीं आपको इस स्कूटर के ZX वैरिएंट में दो कलर ऑप्शन भी देखने को मिलते है। जिसमें आपको कॉस्मिक ब्लू और मिस्टिक मैजेंटा कलर देखने को मिलता हैं। वहीं इस स्कूटर के ZX+ वैरिएंट में आपको इटरनल व्हाइट और रीगल ब्लैक कलर देखने को मिलता है।

2025 Hero Destini 125 स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें इसके फीचर्स और कीमत
Source: 2025 Hero Destini 125

2025 Hero Destini 125 स्कूटर का फीचर्स

नई हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर में आपको दो वेरिएंट मिलते है। जिसमें आपको ZX और ZX+ वेरिएंट मिलता है। इसमें आपको फुल डिजिटल स्क्रीन डैशबोर्ड मिलता है। जबकि VX ट्रिम वेरिएंट एक एनालॉग स्क्रीन के साथ में आता है। इस स्कूटर में आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का भी फीचर्स मिलता है। यह फीचर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिलता है।

इसमें आपको टर्न-बाय टर्न नेविगेशन मिलता है, ऑटो कैंसल इंडिकेटर, बूट लैंप के साथ कई सारे अन्य फीचर्स भी देखने को मिलते है। इसमें एक खास फीचर्स भी देखने को मिलता है। जिसमें ZX+ वेरिएंट में आपको कॉपर क्रोम एक्सेंट और कुशन वाला बैक रेस्ट देखने को मिलता है। नई अपडेटेड हीरो डेस्टिनी स्कूटर में आपको NVH लेवल को कम करने का भी फीचर्स मिलता है।

इसके ZX वेरिएंट में आपको 190MM का फ्रंट डिस्क ब्रेक देखने को मिलता हैं। इसके साथ ही इसमें आपको कई मैकेनिकल बदलाव भी देखने को मिलेगे। यह हीरो का पहला स्कूटर है, जिसको डिस्क ब्रेक के साथ ही पेश किया गया है। आपको डिस्क ब्रेक के लिए 12 इंच के दो पहिया मिलते है। वहीं सीट के अंदर आपको 19 लीटर का दमदार स्टोरेज मिलता है। जिसमें आप सामान को रखकर ले जा सकते है।

2025 Hero Destini 125 स्कूटर की कीमत

हीरो की नई अपडेटेड हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर की एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 80,450 रुपया से लेकर 90,300 रुपया तक है। आप इस स्कूटर को फाइनेंस पर भी ले सकते है। यह कीमत आपके राज्य के हिसाब से अलग अलग हो सकती है।

यह भी पढ़े : Top 10 Credit Cards in India: भारत के सर्वश्रेष्ठ 10 क्रेडिट कार्ड, जानिए कौन सा है बेहतर कार्ड

FAQ’s

हीरो डेस्टिनी स्कूटर की कीमत क्या है?

हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर की एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 80,450 रुपया से लेकर 90,300 रुपया तक है।

2 thoughts on “2025 Hero Destini 125 स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें इसके फीचर्स और कीमत”

Leave a Comment