Samsung Galaxy Tab S10 FE को लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में देखा गया है। यह टैबलेट इससे पहले सैमसंग की वेबसाइट के अलावा कई और सर्टिफिकेशंस में देखा जा चुका है। अब इसे Bluetooth SIG में देखा (via) गया है। डेटाबेस में इसके कई मॉडल नम्बर नजर आए हैं जिनमें SM-X520, SM-X528U, SM-X526B, SM-X526C, SM-X526E, और SM-X526N शामिल है। इनमें SM-X520 टैबलेट का Wi-Fi-only मॉडल हो सकता है जबकि अन्य 5G मॉडल हो सकते हैं।
सैमसंग के इस अपकमिंग टैबलेट के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी पुख्ता रूप से सामने नहीं आई है। पिछले कुछ दिनों में आए लीक्स की मानें तो इसमें Exynos 1580 चिपसेट मिल सकता है। टैबलेट में रियर में 12MP का कैमरा मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में यह 8MP कैमरा से लैस हो सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा इससे पहले आए Galaxy Tab S9 FE के फीचर्स से लगाया जा सकता है।
Samsung Galaxy Tab S9 FE में 10.9 इंच का WQXGA (2,560×1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह टैबलेट Android 13 आधारित One UI 5.1 पर रन करता है। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें कंपनी का Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Galaxy Tab S9 FE में 8000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।